दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: प्रियंका और राहुल गांधी बोले- बीजेपी को सत्ता से हटाना है…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की तरफ से वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया गया. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. इसी मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए यह रैली आयोजित की गई. इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. इनके अलावा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रेवंत रेड्डी और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “वे (बीजेपी) ‘वोट चोरी’ करते हैं. चुनाव के दौरान 10 हज़ार रुपये दिए गए. भारत का चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कानून बदल दिया, ताकि चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके, चाहे वह कुछ भी करे.”

राहुल गांधी ने कहा, “RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का बयान सुनिए, दुनिया सच को नहीं देखती, वह ताकत को देखती है. जिसके पास ताकत होती है, उसी की इज्जत होती है, यह मोहन भागवत की सोच है. यह विचारधारा RSS की है.” राहुल गांधी ने कहा, “हमारी विचारधारा, भारत की विचारधारा, हिंदुत्व की विचारधारा, दुनिया के हर धर्म की विचारधारा कहती है कि सच सबसे ज़रूरी चीज़ है. मोहन भागवत कहते हैं कि सच बेकार है, ताकत ज़रूरी है. मैं आपको इस मंच से गारंटी देता हूं, आप देखेंगे, सच का साथ देकर, सच के पीछे खड़े होकर, हम नरेंद्र मोदी और अमित शाह, RSS की सरकार को भारत से हटा देंगे.”

प्रियंका गांधी ने भाषण के शुरुआत में ‘वोट छोड़ गद्दी छोड़’ के नारे लगवाए. प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं, “संसद में एक सेशन में मुश्किल से एक या दो बहस होती हैं. जब राहुल जी ने मुद्दा उठाया, खड़गे जी ने मुद्दा उठाया कि हम EVM के ज़रिए जिस तरह से वोट चोरी हो रहे हैं, उस पर बहस करना चाहते हैं, तो वे डर गए, वे सहमत नहीं हुए. आखिर में वे कैसे सहमत हुए? उन्होंने कहा कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे. मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे निष्पक्ष चुनाव लड़ें, वे बैलेट पेपर पर चुनाव लड़ें, और वे खुद जानते हैं कि वे कभी नहीं जीतेंगे। आज आपको इस बात से निराश होने की ज़रूरत नहीं है कि आप बिहार चुनाव हार गए. क्योंकि पूरा देश देख रहा है कि वे चोरी करके जीतते हैं.”

कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ महारैली का आयोजन करके एक बात तो साफ हो गयी है कि काग्रेस इस मुद्दे पर खामोश बैठने वाली नहीं है। आगे और ज़ोरशोर से आंदोलन करेगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial