रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही दमदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे साउथ अफ्रीका ने 359 रन चेज कर इतिहास रच दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी ऐसी टीम बनी जिसने भारत में सबसे बड़ा रन चेज किया। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने यह कमाल किया था।
साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। यह साउथ अफ्रीका का भारत में सबसे बड़ा सफल रनचेज है। वहीं, संयुक्त रूप से दूसरा सबसे सफल रनचेज है। अफ्रीका की तरफ से मार्करम ने शतक जड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस और ब्रीट्जके ने अर्धशतकीय पारी खेली।
वहीं अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किए जबकि हर्षित राणा और कुलदीप यादव को एक-एक मिला।
इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ ने 77 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने 100 रन पूरे कर वनडे में मेडन सेंचुरी लगाई. गायकवाड़ ने 83 बॉल में 105 रनों की पारी खेली.
तो वहीं विराट कोहली भी अपना शतक पूरा किया. कोहली ने 90 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 100 रन पूरे किए. उन्होंने 93 बॉल में 102 रनों की पारी खेली और वनडे क्रिकेट में अपना 53वां शतक लगाया.










