भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली. ये इस सीरीज में उनकी लगातार दूसरी सेंचुरी है. उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ये उनके वनडे करियर का 53वां और 84वां इंटरनेशनल शतक है. शतक पूरा करने के बाद कोहली ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 93 गेंदों पर 102 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनकी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
विराट की इस शानदार पारी से जहां उनके फैंस खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर उनको बधाई दे रहे हैं वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी विराट की फोटो के साथ एक दिल की इमोजी बनाकर अपने पति को बधाई दी है.
इसके अलावा कोहली ने पिछले तीन वनडे पारियों में नाबाद 74 रन, 135 रन और 50 की पारी खेली है. जिसके साथ वो वनडे में 13 बार लगातार तीन या उससे ज्यादा पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस फॉर्मेट में किसी के लिए सबसे ज्यादा 11 बार रोहित शर्मा ने ऐसा किया है, और उसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 10 बार ऐसा किया है.
विराट कोहली के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने भी शतक बनाया. उन्होंने 83 बॉल पर 105 रनों की शानदार पारी खेली. ये उनके वनडे करियर की पहली सेंचुरी है. अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान गायकवाड़ ने 12 चौके और 2 छक्के शामिल हैं.










