दिल्ली- MCD उपचुनाव के सभी 12 सीटों के नतीजे घोषित, भाजपा ने 7 सीटों पर किया कब्जा, AAP के खाते में आईं 3 सीट तो कांग्रेस ने एक सीट पर दर्ज की जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हुए पहले चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। एमसीडी की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर कब्जा कर लिया तो आम आदमी पार्टी को 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस ने भी उपचुनाव में एक सीट जीतकर खाता खोल लिया है तो एक वार्ड में निर्दलीय ने जीत हासिल की है ।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने गढ़ में भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाई है। यहां आम आदमी पार्टी ने पूरा दमखम लगाया था, लेकिन मुकाबला एकतरफा रहा। मुख्यमंत्री बनने से पहले रेखा गुप्ता शालीमार बाग बी वार्ड से पार्षद थीं। उनके विधायक बनने की वजह से हुए उपचुनाव में भाजपा की अनिता जैन ने 10,101 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीता है। उन्हें कुल 16843 वोट हासिल हुए,जबकि आप प्रत्याशी बबिता राणा 6742 वोट ही हासिल कर सकीं।

वहीं आम आदमी पार्टी के लिए नतीजे अच्छे नहीं रहे। पार्टी को महज तीन सीटों मुंडका, दक्षिणीपुरी और नारायणा पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी दक्षिणपुरी से जीती है, यहां पर राम स्वरूप कनौजिया ने जीत हासिल की है । आम आदमी पार्टी ने मुंडका सीट भाजपा से छीन ली है। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल ने जीत हासिल की, जबकि 2022 में भाजपा यहां से जीती थी। नारायणा से आम आदमी पार्टी के राजन अरोड़ा ने 148 वोटो से भाजपा के चंद्रकांता शिवानी को हराया है।

उधर कांग्रेस को एमसीडी उपचुनाव में खुशखबरी मिली है। कांग्रेस ने संगम विहार वार्ड से जीत हासिल की है। यहां सुरेश चौधरी ने बीजेपी के सुब्रजीत गौतम को 3628 वोट से हराया। सुरेश को 12766 वोट मिले, जबकि भाजपा को 9138 वोट मिले।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial