विपक्ष के हंगामे के चलते झुक गयी सरकार, लोकसभा में 9-10 दिसंबर को SIR पर होगी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विपक्ष की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर चर्चा की मांग को मान लिया है. मंगलवार को हुई संसद की बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल मीटिंग में फैसला लिया गया कि 9-10 दिसंबर को लोकसभा में एसआईआर और चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी. इससे पहले 8 दिसंबर को सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे मातरम पर चर्चा सोमवार 8 दिसंबर को होगी. चर्चा के लिए 10 घंटे तय किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम् पर चर्चा शुरू करेंगे.

इसके बाद मंगलवार 9 दिसंबर को एसआईआर और चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी. एसआईआर पर चर्चा के लिए 10 घंटे तय किए गए हैं. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार 10 दिसंबर को एसआईआर पर चर्चा का जवाब देंगे.

एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ है, जिसके कारण संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही बाधित रही है. सदन में चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद भवन में अपने चैंबर में फ्लोर नेताओं की बैठक बुलाई थी. फ्लोर लीडर्स की बैठक में यह तय किया गया है कि सदन बुधवार से बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चलेगा.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial