किसानों ने सीएम को गन्ना भेंटकर दी किसान पुत्र की उपाधि, धामी बोले- किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की ज़िम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार में किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गन्ना भेंट कर ‘किसान पुत्र’ की उपाधि से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश से अधिक गन्ने का मूल्य निर्धारित किया है। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही।

गन्ने का मूल्य ऐतिहासिक तौर पर 30 रुपये बढ़ाकर 405 रुपये घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार पहुंचने पर किसानों के साथ विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों, समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों, दर्जाधारियों ने भव्य स्वागत किया।

किसानों ने गन्ना भेंट करते हुए उन्हें किसान पुत्र की उपाधि से सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मुझे प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी तो तभी से निर्णय लिया था कि गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश से अधिक रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सैनिक और किसान परिवार में पैदा हुआ हूं, किसानों के बीच में परिश्रम करते हुए पसीना बहाते हुए आगे बढ़ा हूं, जब 2021 में मुझे प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी तो तभी से निर्णय लिया था कि उत्तर प्रदेश से गन्ना मूल्य अधिक रखेंगे। आप सभी की मांग और भावना के अनुसार, गन्ने का मूल्य 405 रुपये निर्धारण किया है।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial