दिल्ली ब्लास्ट केस, पूछताछ के बाद NIA ने मौलाना आसिम कासमी को छोड़ा, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी: दिल्ली ब्लास्ट केस में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हल्द्वानी बिलाल मस्जिद के मौलाना आसिम कासमी को हिरासत में लिया था. मौलाना आसिम कासमी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. फिलहाल इमाम का मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया गया है. घंटो की पूछताछ के बाद मौलाना देर रात बाहर आये.

बता दें ने हल्द्वानी बिलाल मस्जिद के मौलाना आसिम कासमी पर देश विरोधो संगठनों से सम्पर्क का शक था. जिसको लेकर शुक्रवार देर रात मौलाना आसिम और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लिया गया था. बताया जा रहा है की यदि ज़रूरत पड़ी तो मौलाना और उनके सहयोगी को फिर पूछताछ के लिये बुलाया जा सकता है. पूछताछ के बाद बाहर आने पर मौलाना ने पूछताछ की पुष्टि की है.

इससे पहले एनआईए की टीम ने नैनीताल के तल्लीताल हरीनगर वार्ड में मस्जिद के इमाम से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. जिसके बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया है. इस तरह दिल्ली ब्लास्ट केस में नैनीताल और हल्द्वानी से हिरासत में लिये गये तीनों लोगों को एनआईए ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial