दिल्ली कार ब्लास्ट: हल्द्वानी के बाद नैनीताल में मारा NIA ने छापा, हिरासत में इमाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनीताल: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस के तार उत्तराखंड से भी जुड़ते हुए दिख रहे हैं. हल्द्वानी के बाद एनआईए  की टीम ने लोकल पुलिस के साथ नैनीताल में छापा मारा. बताया जा रहा है कि नैनीताल के तल्लीताल हरीनगर वार्ड में शनिवार को एनआईए की टीम ने मस्जिद के इमाम से करीब तीन घंटे तक  पूछताछ की.

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक शनिवार तड़के एनआईए ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान एनआईए ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था. उन्हीं से पूछताछ से बाद एनआईए की टीम नैनीताल के तल्लीताल हरीनगर वार्ड में पहुंची और यहां भी मस्जिद के इमाम से पूछताछ की. तीनों ही संदिग्धों से एनआईए को क्या जानकारी मिली है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस भी इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रही है.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां हर उपलब्ध इनपुट पर तेजी से कार्रवाई कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी. फिलहाल दिल्ली धमाके से जुड़े इस मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और एजेंसियां हल्द्वानी व नैनीताल से मिले इनपुटों को जोड़कर पूरे मामले की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं.

बता दें कि नैनीताल से पहले हल्द्वानी में एनआईए की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर की कॉल डिटेल खंगाली है. वहीं से एनआईए को हल्द्वानी के दो लोगों को बारे में जानकारी मिली थी, जिन्हें आज शनिवार सुबह ही एनआईए ने हिरासत में लिया. इन दो लोगों से मिले इनपुट के आधार एनआईए की टीम नैनीताल पहुंची और एक और व्यक्ति से पूछताछ की.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial