लुधियाना- आतंकियों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और भारी संख्या में हथियार बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब: लुधियाना पुलिस की गुरुवार को देर शाम दो आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस को दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आतंकी हैंड ग्रेनेड के साथ किसी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में थे.

लुधियाना के लाडोवाल के पास पुलिस की एक टीम गश्त पर थी. इसी दौरान दो आतंकवादी वहां से गुजर रहे थे. पुलिस ने शक होने पर उन्हें रुकने के लिए तो वह भाग निकले. इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, इस पर आतंकियों के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई. इसबीच पुलिस ने दोनों आतंकियों को घेर लिया. वहीं पुलिस की फायरिंग वे दोनों घायल हो गई. पुलिस ने पकड़ने के साथ ही दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

दूसरी तरफ घायल हुए आतंकवादियों के पास से पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के अलावा पांच मॉड्यूल पिस्टल के साथ ही पचास से अधिक कारतूस बरामद किए हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना के बाद में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया.

उन्होंने बताया, “दो क्रिमिनल्स को पकड़ा गया क्योंकि वे कथित तौर पर ग्रेनेड किसी दूसरी पार्टी को देने की प्लानिंग कर रहे थे. ऑपरेशन के दौरान, पांच मॉड्यूल पिस्टल और दो चाइनीज ग्रेनेड बरामद किए गए. संदिग्धों की पहचान और वे किस खास घटना की प्लानिंग कर रहे थे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी, क्योंकि जांच अभी चल रही है…”

पुलिस के मुताबिक घायल आतंकियों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. साथ ही पुलिस इसे आतंकी मॉड्यूल मानकर चल रही है जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से चलाया जा रहा था. पुलिस ने पहले इनके तीन साथी बिहार, हरियाणा और पंजाबी गिरफ्तार किए हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों खालिस्तानी आतंकवादियों को नामित जगहों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने थे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial