बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनते दिखाई दे रहा है. बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के रूझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है. अभी तक एनडीए को 197 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. वहीं, महगठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहा है. रूझानों के बाद तमाम नेता बयान देने लगे हैं.
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने एनडीए के प्रदर्शन पर कहा कि बिहार की जनता को बधाई. जिस तरह से उन्होंने जाति और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर वोट डाला है, वह आशा और विश्वास का वोट है. जनता ने नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम को देखा है. उन्हें लालू प्रसाद का जंगल राज भी याद है और उन्होंने उसे देखा भी है. मुझे गर्व है कि हमारा बिहार विकास के पथ पर चलने के लिए खड़ा हो गया है.
अखिलेश यादव के ट्वीट पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में जंगल राज, कट्टा राज, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की हार हुई है और विकास, ‘सुशासन’, ‘गरीब कल्याण’, महिला सशक्तिकरण की जीत हुई है और हम इसके लिए बिहार के प्रत्येक मतदाता के आभारी हैं. अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में इससे भी बुरी हार का सामना करना पड़ेगा.










