बिहार चुनाव- हार के लिए कांग्रेस ने SIR और EVM को ठहराया जिम्मेदार, पवन खेड़ा का चुनाव आयोग पर निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर दिखाई पड़ रहा है. अब तक आए रुझानों में नीतीश कुमार एक बार फिर से सत्ता पर लौटते दिखाई पड़ रहे हैं. इधर कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाने शूरू कर दिए है।

“रुझानों में जरूर लग रहा है कि बिहार की जनता पर ज्ञानेश कुमार गुप्ता 

पड़ रहे हैं. आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट होगा कि बिहार के लोग भारी पड़ेंगे या ज्ञानेश कुमार गुप्ता ही भारी रहेंगे.”– पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता

‘जो मेरा शक था वही हुआ’ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो मेरा शक था वही हुआ. 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए. अधिकांश वोट गरीबों के, दलितों के, अल्पसंख्यक वर्ग के कटे. उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है. कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

“जनता का जनादेश है और SIR का असर है. लगातार बात हो रही है कि इस देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? कैसे वोट का चोरी बचेगी? धारणा बनाना और फिर चुनाव को लूट लेना यही भाजपा, नरेंद्र मोदी और चुनाव ने बनाया है. यही लोकतंत्र बचाने की चिंता है.”– जीतू पटवारी, कांग्रेस अध्यक्ष, मध्य प्रदेश

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial