प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार से दो दिवसीय भूटान दौरो पर हैं. पीएम मोदी राजधानी थिम्पू पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
भूटान की राजधानी थिम्पू पहुंचने पर पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं रातभर एजेंसियों के संपर्क में था. हर जानकारी ले रहा था. पूरा देश पीड़तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. सभी एजेंसियां साजिश की तह तक जाएंगी और गुनहगारों को सबके सामने लाएंगी. उन्होंने कहा कि मैं पीड़ितों के दुख को समझता हूं.
“आज मैं बहुत दुखी मन से यहाँ आया हूँ। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूँ। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जाँच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियाँ इस साजिश की तह तक पहुँचेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”










