यूपी- हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में 50000 का इनामी गो तस्कर ढेर, सम्भल का था हिस्ट्रीशीटर, कई जिलों में 24 से अधिक मुकदमे थे दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हापुड़: पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी गो तस्कर हसीन को मुठभेड़ में मार गिराया है. एनकाउंटर में गो तस्कर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसके पास से 1 पिस्टल, कारतूस और 1 कार बरामद की है. हसीन के विरुद्ध जनपद हापुड़, मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्ध नगर में गोकशी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट में करीब 24 से अधिक मुकदमे दर्ज थे.

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी, गो तस्कर हसीन गोकशी के उद्देश्य से प्रतिबंधित पशुओं को वाहनों में भरकर ले जाने की फिराक में है. कपूरपूर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की. इसके बाद कार सवार 1 बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. कार सवार ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, बदमाश की गोली से थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे बाल-बाल बचे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी. जिसके बाद घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश हसीन संभल के थाना असमोली के ग्राम मैनोटा निवासी हसीन पुत्र इकरार है. हसीन संभल के थाना अममोली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और थाना कपूरपुर पर भी गौवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था. उस पर 50000 रुपये का इनाम भी घोषित था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial