मसूरी में उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, शोभायात्रा ने बांधा समां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मसूरी: “पहाड़ों की रानी” मसूरी में उत्तराखंड की रजत जयंती के रंग में रंगी नजर आई. राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर नगर पालिका परिषद की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. जिसने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया. लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधान और वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से मसूरी का माहौल गूंज उठा.

सुबह से ही माल रोड, सर्वे चौक और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. देश-विदेश से आए पर्यटक भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर झूम उठे. शोभायात्रा में उत्तराखंड की चारों सांस्कृतिक परंपराओं गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार और जाजपुरकी झलक देखने को मिली. हर झांकी ने पहाड़ की आत्मा को जीवंत कर दिया. मसूरी शहीद स्थल, शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोगों पर हेलीकॉपटर से फूलों की बारिश की गई.

नगर पालिका द्वारा संचालित गोल्फ कार्ट को भी इस बार शोभायात्रा में विशेष रूप से शामिल किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रही. बैंड की धुनों के बीच स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए. ढोल-दमाऊं की थाप पर उत्तराखंडी लोक नृत्य ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए. शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सर्वे चौक से फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा आज उत्तराखंड जवान हो चुका है. पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. सड़क, रेल और चारधाम यात्रा परियोजनाओं ने राज्य को नई दिशा दी है.

उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का सपना साकार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी उत्तराखंड को सशक्त बनाने में जुटे हैं. पालिका अध्यक्ष ने कहा 25 साल का यह पड़ाव केवल जश्न का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है. उन्होने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन एक मंच पर आकर विचार करें कि उत्तराखंड को अगले 25 सालों में किस दिशा में ले जाना है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial