राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, ’56 इंच की छाती वाले डरपोक’,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना : बिहार में चुनाव सारगर्मियाँ ज़ोरों पर हैं ।एक दूसरे पर आरोप प्रतियारोप जारी है। राहुल गांधी ने   NDA पर जोरदार हमला बोला. एक तरफ जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया वहीं सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा.

राहुल गांधी जब बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिती भूषण के लिए वोट मांगने आए थे, उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया और कहा कि 56 इंच वाला असल में डरपोक है. उन्होंने आगे कहा कि वो वोट के लिए डांस भी कर सकते हैं. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हेंडल से एक ट्वीट भी किया जिसमें कहा गया कि ये जरूरी नहीं कि जिसका सीना 56 इंच का हो वही मजबूत हो. महात्मा गांधी का सीना 56 इंच वाला नहीं था लेकिन उन्होंने सुपरपावर अंग्रेजों से बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार की सरकार को कुछ अफसर चला रहे हैं जो दिल्ली से ऑर्डर लेते हैं. यानी केंद्र के इशारे पर बिहार की सरकार चल रही है.

राहुल गांधी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने आपको सस्ता डाटा दिया है. ताकि आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील देखें और रील बनाएं जिससे आपका ध्यान असल मुद्दों से भटक जाए. रील देखने से नौकरी नहीं मिलती बल्कि इसका फायदा आपको न होकर पूरा पैसा अंबानी की जेब में जाता है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial