71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख खान को मिला करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम आज 23 सितंबर, 2025 को देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए पुरस्कार प्रदान किए. इस साल कुछ और भी खास है, क्योंकि बॉलीवुड के बादशाद शाहरुख खान अपने 33 साल के करियर में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है. वह यह सम्मान विक्रांत मैसी के साथ साझा कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म 12वीं फेल में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. वहीं, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके मलयालम फिल्म स्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वह अपने 4 दशक से लंबे फिल्म करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसमें मलयालम समेत हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शामिल हैं.

सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता

फिल्म- जवान (हिंदी)

अभिनेता- शाहरुख खान

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

फिल्म- 12वीं फेल (हिंदी)

अभिनेता- विक्रांत मैसी

सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री

फ़िल्म- मिसेज़ चटर्जी बनाम नॉर्वे (हिंदी)

अभिनेत्री- रानी मुखर्जी

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial