UP: गोरखपुर में पशु तस्करों ने छात्र की पीटकर हत्या की, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी; गाड़ियां फूंकीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में  बीती रात पशु तस्करों ने एक छात्र की पीटकर हत्या कर दी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पशु तस्करों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। एक युवक घायल भी बताया जा रहा है।

हालांकि हंगामे के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद एसएसपी  राजकरण नैय्यर ने बताया कि पशु तस्करों ने गाड़ी से छात्र को नीचे ढ़केल दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके पहले, मंगलवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मैजिक गाड़ी में आग लगा दी। पूरा मामला गो तस्करों से जुड़ा बताया जा रहा है।  नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी।
स्कूटी को टक्कर मारकर दीपक को गिराया
दो पिकअप से 10 से 12 की संख्या में पशु तस्कर पहुंचे। एक पिकअप पर पशु लदे थे, जबकि दूसरी गाड़ी में हथियारबंद तस्कर बैठे थे। गांव के दीपक गुप्ता ने इन्हें टोका तो तस्कर आगे निकल गए। आगे आकर इंतजार कर रहे थे, जैसे दीपक स्कूटी से उनकी पिकप से आगे निकला, उन्होंने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और दीपक को गिरा दिया। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।
लोगों ने एक पशु तस्कर को पकड़ा
हत्या की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फूट पड़ा। घेराबंदी कर गांव के लोगों ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। पिकअप को छोड़कर दूसरे तस्कर फरार हो गए। आरोपी की पिटाई कर गांव के लोगों ने बंधक बना लिया। 
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial