रोजगार महाकुंभ में अव्यवस्था… बेकाबू हो गई भीड़, नौकरी के लिए लगी लंबी कतारें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।  तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ करने के बाद  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीते आठ वर्षों में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि जहां पहले गांव के गांव रोजगार के लिए पलायन कर जाते थे आज उन्हें प्रदेश में ही रोजगार मिल रहा है।   लेकिन महाकुंभ में अव्यवस्थाओं से युवक बेहाल नजर आएं।

यहां हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं को रोजगार स्टॉल तक पहुंचने में पसीने छूट गए। युवाओं को व्यवस्था देने में प्रशासन नाकाम नजर आया। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि सभागार में लगे शीशे के दरवाजे तक तोड़ दिए गए।

देश व प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे युवा रोजगार की आस में मायूस नजर आए। यहां सुबह 7:00 बजे से ही युवाओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से रोजगार कार्यक्रम को दोपहर 12:00 बजे के बाद शुरू किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवाओं को एंट्री दी गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब 4 से 5 घंटे तक रोजगार पाने की आस में युवाओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं।
रोजगार स्टॉल तक पहुंचने में युवक-युवतियां सब परेशान नजर आए। अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवाओं ने बताया कि रोजगार स्टॉल तक जाने में घंटों समय लग रहा है। वहां जाने के बाद मालूम हुआ कि रिज्यूम और नंबर नोट किया जा रहा है और नियुक्ति पत्र व ऑफर लेटर के नाम पर फोन पर जानकारी देने की बात की जा रही है।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial