खटीमा: बनबसा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 का किया शिलान्यास किया। शिलान्यास करते हुए धामी ने कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाएगी।
वहीं मुख्यमंत्री ने बनबसा में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए बड़ा सियासी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की शाम अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा डेविड पेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर सीएम धामी ने 54 योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।जिसमें 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 33 योजनाओं का शिलान्यास किया।








