कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं।

टक्कर के बाद बस डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। बस में करीब 50 छात्र सवार थे। रविवार को दो दिवसीय स्कूल टूर पर कौशांबी से आगरा गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।

रास्ते में एक्सप्रेसवे पर बस को खड़ा किया गया, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए।

हादसे के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोनों मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया । इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए बस को किनारे खड़ा किया गया था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें