देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, दिग्गज नेता रहे मौजूद, जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के छह दिवसीय प्रदेश दौरे के बाद रविवार को देहरादून पहुंची। यहां उनकी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद कुमारी सैलजा ने कहा कांग्रेस का यह रूटीन काम है, इससे पहले भी समय-समय पर पार्टी की ओर से बैठकें आयोजित की जाती रही हैं। आपस में बैठकर जो सिचुएशन डेवलप होती है, उस पर हम डिस्कशन करते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर संगठन की मजबूती को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। उन्होंने खुशी जताई कि उत्तराखंड में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्टिव है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। आज की बैठक में संगठन की कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों, SIR एवं उसके बाद की स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता में व्याप्त नाराजगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमारे अभियान को और तेज करने पर भी विचार किया गया। हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूती के साथ जनता के बीच ले जाना और उनकी आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाना है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें