हरिद्वार: उत्तराखंड बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक हुई। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत की। सीएम धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के 9 मंत्र दिये।
राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखंड में भाजपा हिमालय की तरह अडिग है।इसे कोई नहीं हिला सकता है। उन्होंने धामी सरकार के कामों की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा का लक्ष्य उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर विशेष जोर रहेगा।
सीएम धामी भी कार्य समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पार्टी के सभी 7 मोर्चों को एक एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही दिसंबर के अंत तक जिलों में मोर्चा और ब्लॉक स्तर तक की कार्य समितियां आयोजित करने पर फैसला हुआ।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तीसरी बार सरकार बनाने और विकास की गति तेज करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।








