अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, हमजा जहूर ने लगाया नाबाद शतक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंडर-19 एशिया कप: ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। हमजा जहूर के नाबाद 100 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने जीत हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान ने 49वें ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया
भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 3 विकेट रहते 49वें ओवर में हासिल कर लिया।

इस जीत के सबसे बड़े हीरो हमज़ा ज़हूर रहे, जिन्होंने मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की देहलीज़ तक पहुंचाया।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को लगातार पवेलियन भेजा। एक समय पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो गई थी और टीम ने 61 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले में ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से मुकाबला जीत जाएगा।

लेकिन इसके बाद हमज़ा ज़हूर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और खराब स्थिति में टीम को मुश्किल से बाहर निकालने का प्रयास किया। दूसरे छोर पर हसनैन डार ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 107 रनों की शानदार साझेदारी हुई।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राज चंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 42 रन पर 4 विकेट गिर गए।

इसके बाद अर्जुन राजपूत ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रनों (11 चौके, 5 छक्के) की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत 208 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

भारत को उम्मीद थी कि 208 का स्कोर जीत के लिए पर्याप्त साबित होगा लेकिन हमज़ा ज़हूर की शानदार पारी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial