देहरादून: खेल महाकुंभ-2026 के तहत 1 नवंबर को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया।समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या भी शामिल हुईं। रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं में 3.17 लाख खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जबकि पिछले साल यह संख्या 2.19 लाख थी। कुल 3.33 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
32 खेल विधाओं में न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को कुल 11.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की गई।खेल युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर भी खोले जा रहे हैं।
खेल महाकुंभ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित किया गया। इस साल प्रतियोगिताओं में कुल 32 खेलों को शामिल किया गया। इनमें पारंपरिक खेलों के साथ आधुनिक और ओलंपिक खेल भी शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 662विधानसभा स्तर पर 70 और संसदीय क्षेत्र स्तर पर आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
विभिन्न स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों को कुल 11.50 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित पुरस्कार राशि के साथ प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रैकसूट, खेल किट, जूते और भोजन की व्यवस्था भी की गई।








