रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी, बोले – ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा, पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी होगी कार्रवाई, कोई बचेगा नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन आज रविवार को रैली हुई। इस रैली में लाखों लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देश में कई सालों से वोट चोरी हो रही है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के जरिए वोटों में गड़बड़ी की गई। इसके अलावा मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर और नए नाम जोड़कर भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं, लेकिन वह इसका उल्टा कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं जा नहीं सकते। अगर वह जाना भी चाहें तो उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह याद रखिए, आप कहीं नहीं जा सकते हैं। ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा और मोदी- शाह पर भी कार्रवाई होगी।

मोदी -शाह-ज्ञानेश से हमें नफरत नहीं: 

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें मोदी, अमित शाह या ज्ञानेश कुमार से कोई नफरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं और अहिंसा में विश्वास रखते हैं। राहुल ने कहा कि उनके लिए कोई दुश्मन नहीं है, न नरेंद्र मोदी, न अमित शाह और न ही ज्ञानेश कुमार। लेकिन देश के हर नागरिक की आवाज उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहां तक कि यह आवाज उनके धर्म से भी ऊपर है।

उन्होंने कहा कि वे हिंसा नहीं करेंगे, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और नफरत नहीं फैलाएंगे, बल्कि मोहब्बत के साथ काम करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर संविधान को बर्बाद नहीं होने देंगे और ऐसा करने की किसी को अनुमति नहीं देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश के हर नागरिक और युवा से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के बिना न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाते और न ही अमित शाह गृह मंत्री बन पाते।

उन्होंने कहा कि देश में किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। मजदूर भी अपने अधिकारों से वंचित हैं, जबकि देश की पूरी संपत्ति दो-तीन लोगों के हाथों में सिमट गई है। राहुल गांधी ने कहा कि वे ऐसा भारत नहीं चाहते और न ही देश में इस तरह की व्यवस्था को स्वीकार करेंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial