वाराणसी में नमो घाट पर एयर शो, लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी: वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘Wings Over Ganges‘ एयर शो का भव्य आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर मौजूद रहकर इस अद्भुत शक्ति प्रदर्शन के साक्षी बने।

एयर शो में देश के 12 अलग-अलग एयरबेस से करीब 100 आधुनिक विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 32 एडवांस्ड हेलीकॉप्टर और 1 विंटेज विमान शामिल थे।

राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस, मिराज-2000, मिग-29 और जगुआर जैसे विमानों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए।

वायुसेना ने इस शो में ‘त्रिशूल’, ‘ओमकार’, ‘त्रिदेव’, ‘पशुपति’, ‘नीलकंठ’ और ‘नटराज’ जैसी अद्भुत और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्त्व वाली फॉर्मेशन्स बनाकर हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाईं।

 

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial