“मन की बात” कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारों के मौसम में ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने का किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में त्योहारी सीजन के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग अब खरीदारी में स्वदेशी उत्पादों को महत्व दे रहे हैं, जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना मजबूत हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों क मांग बढ़ने से ये उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहे हैं।उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबारियों द्वारा बनाए गए सामान ही खरीदें। 

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस तक पहुँच रहा है और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव जा रही है, जिससे भारतीय किसानों के लिए दुनिया में नए रास्ते खुल रहे हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दीवाली और छठ के पवित्र त्योहार बस कुछ ही दिन दूर हैं। इसके लिए जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह जरूरी है कि हम उन जगहों को साफ रखें जहां हम रहते हैं। हमारी छोटी-छोटी कोशिशें ही हमारे आसपास बड़े बदलाव ला सकती हैं।”

प्रधानमंत्री ने साझा किया कि 12 वर्ष पहले विजयदशमी के दिन शुरू हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम उनके लिए देश के आम आदमी के कठिन परिश्रम, साहस और सेवा भावना को नमन करने वाली एक ‘तीर्थयात्रा’ की तरह बन चुका है।

 

 

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial