जेडीयू से निकाले जाने पर बोले अनंत सिंह, हम अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश कुमार के बिना पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: जनता दल यूनाइटेड से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के बिना पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है। जिन लोगों ने उन्हें पार्टी से निकाला है, उनकी हैसियत का पता भी आने वाले चुनाव में चल जाएगा। और आगामी चुनाव में JDU 10 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी।

उन्होंने नीतीश कुमार और जेडीयू के मौजूदा हालात पर भी सवाल उठाया। अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ही उन्हें लेकर पार्टी में आए थे लेकिन उनके बाद अब पार्टी में कुछ नहीं बचा। पार्टी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

अनंत सिंह ने कहा कि हमको पार्टी की ओर से कुछ बताया नहीं गया है। हम मोबाइल और पेपेर में देखें तब पता चला कि पार्टी ने निकाल दिया है। पार्टी की ओर से कोई चिट्ठी नहीं मिली। अनंत सिंह से जब यह पूछा गया किआपकी विधायकी खत्म कराने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इस पर अनंत सिंह ने कहा हमको कोई तकलीफ है ही नहीं तो आपको क्यों तकलीफ हो रही है।

बता दें कि शनिवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह को JDU से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द करने की सिफारिश कर दी है।वहीं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial