मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन, खरगे, राहुल, और प्रियंका ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि, खरगे बोले- वोट देने का अधिकार छीन रही है सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष ने लगातार तीसरे दिन राजघाट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई विपक्षी नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आयोजित लंच के बाद, विपक्षी सांसद बसों में सवार होकर गांधी स्मारक राजघाट पहुंचे। वहाँ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और शांतिपूर्ण धरना दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बापू से प्रार्थना करेंगे कि वह सरकार को सद्बुद्धि दें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों से आजादी और उनका वोट देने का अधिकार छीन रही है।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को नष्ट किया गया है और वोट की चोरी हुई है, जिसके खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial