नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को यशोभूमि (द्वारका) में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस चार दिवसीय मेगा टेक्नोलॉजी इवेंट का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसकी मुख्य थीम “Scale Without Boundaries” रखी गई है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभागार में मौजूद व्यक्तियों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर को भी याद किया।
इस मौके पर पीएम ने कहा कि मोबाइल फोन और इंटरनेट ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाया है और यह सुशासन का एक अहम साधन बन गया है।पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि गुड गवर्नेंस और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का एक अहम टूल बनकर सामने आया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत भाषा और भूगोल के लिहाज से विविधता वाला देश है। इसकी वजह से लोगों के जीवन में कई तरह की असुविधाएं भी आती हैं। मोबाइल ने इस विविधता को सुविधा से जोड़ने का काम किया है। पहले बैंक, अस्पताल और सरकारी दफ्तर शहरों में होते थे, जिससे गांव के लोगों का समय खर्च होता था। आज सरकार की सैकड़ों सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध हैं। डीबीटी के जरिए पैसा सीधे लोगों के खातों में जा रहा है।
पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 में 5G सर्विस को IMC के मंच से ही लॉन्च किया गया था। पिछले चार साल में भारत के हर जिले में 5G नेटवर्क पहुंच गया है। इस समय भारत में 5.5 लाख से ज्यादा 5G बेस स्टेशन हैं। अब भारत में 6G पर काम किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने टेलीकॉम सेक्टर में रिफॉर्म का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान टेलीकॉम सेक्टर में पिछले 10 साल में हुए पॉलिसी के बदलाव का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि हमें IMC को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो रिसर्च, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग के ग्लोबल जंक्शन के तौर पर काम करेगा।
इस मौके पर पीएम मोदी ने बॉलीवुड के दिग्गत अभिनेता नाना पाटेकर को याद किया और श्रद्धांजली दी। प्रधानमंत्री ने नाना पाटेकर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक गुणी कलाकार थे और उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली रहा है।









