RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, अब महंगी हो जाएगी लोन की EMI

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दुनिया भर के आर्थिक संकट और देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए  RBI ने आज एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद  RBI ने रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत करने का सर्वसम्मत एलान किया है।

इस फैसले का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों से मिलने वाले होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें अब बढ़ जाएंगी, जिससे लोगों की मासिक किस्त (EMI) महंगी होना तय है।

2023 के बाद यह पहली बार है जब RBI ने रेपो रेट बढ़ाया है। इससे पहले 2025 में महंगाई में नरमी को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। अब कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और  महंगाई पर नियंत्रण के लिए RBI ने यह कदम उठाया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial