यूपी विधानसभा चुनाव में सपा- कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव बोले-“बात सीट की नहीं जीत की है”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर खींचतान चल रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक पोस्ट सामने आया है। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है  कि “बात सीट की नहीं जीत की है”।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- चुनाव में सीटों के बंटवारे से ज्यादा महत्वपूर्ण गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है।

अखिलेश यादव ने लिखा, “मक़सद जब साफ़ हो तो हाथ-में-हाथ होता है, निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है!” उन्होंने कहा कि बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।

उन्होंने लिखा कि “ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र-संविधान-आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली फिर से मुस्कुराए।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial