राहुल गांधी बोले- जंतर- मंतर पर पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, अमित शाह को जवाब देना चाहिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जंतर- मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों पर महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।

सोशल मीडिया X पर पोस्ट में राहुल ने लिखा,  चूंकि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के तहत आती है इसलिए अमित शाह को जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने हिंदी में अपने पोस्ट में कहा, ‘एक महिला पत्रकार ने जंतर-मंतर पर एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। घंटों से सैकड़ों पत्रकार वहां सिर्फ एक मांग के साथ बैठे हैं। एफआईआर दर्ज की जाए। क्या यह पुलिस का बेसिक काम नहीं है? उन्होंने वह भी नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अकेले शनिवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप हैं। कैमरे छीन लिए गए। पत्रकारों को घसीटा गया और यह पहली बार नहीं है हमने पहले भी पुलिस अधिकारियों के महिलाओं के साथ घिनौनी बदसलूकी करने के वीडियो सबूत देखे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली भर में महिलाएं और छात्र, जो अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं, सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस उन पर ही हाथ उठा रही है। राहुल गांधी ने लिखा, ‘और एक सरकार जो एक महिला की शिकायत भी दर्ज करने से डरती है। वह आखिर किसकी सुरक्षा कर रही है? दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के तहत आती है। अमित शाह जी, आप कहां हैं? आपको इसका जवाब देना होगा।’

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial