कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों में बड़ा फेरबदल किया है ।अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि सांसद इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया है। आराधना मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और विधानसभा में पार्टी की नेता भी रह चुकी हैं।
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अंदरूनी कलह और खींचतान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग चार साल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। चुनाव से कुछ महीनों पहले उनका इस्तीफा देना अहम घटनाक्रम है।









