एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका हराकर फाइनल में मारी एंट्री, 124 रनों से दी शिकस्त, फाइनल में 3 अक्टूबर को पाक से होगी भिड़ंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशियन गेम्स 2026 में सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 169 रन बनाए थे। श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों की जरूरत थी, लेकिन श्रीलंकाई टीम केवल 45 ही रन बना सकी और भारत ने बड़े अंतर से इस मैच को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।

ईशान किशन के नाबाद 80 रन की बदौलत टीम फाइनल में पहुंची। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही । जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिनेथ जयवर्धने को LBW किया और फिर सोहन डी लिवेरा को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर ओपनर लसिथ क्रूसपुले रन आउट हो गए।

इसके बाद श्रीलंका की टीम संभल ही नहीं पाई। कप्तान सहान अराचिगे 9 रन बनाकर आउट हुए।आखिर में पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर सिमट गई।

भारत ने 124 रन की बड़ी जीत के साथ फाइनल में धमाकेदार एंट्री की है।  अब फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी। ये मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial