लखनऊ: बीएसपी प्रमुख मायावती ने BSP संगठन को 3 सेक्टर्स में बांटने का ऐलान किया है। मायावती ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, देश में BSP संगठन को तैयार करने और सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए अब पार्टी संगठन को तीन सेक्टर्स में बांट दिया गया है।
सेक्टर नंबर-1 में 10 राज्य आते हैं, जिनको BSP राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव, ये दोनों केंद्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहां पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं।
सेक्टर नंबर-2 में 9 राज्य आते हैं, जिनको पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतरसिंह राव, ये दोनों केंद्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहां पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं। इसके अलावा, सेक्टर नंबर-3 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आते हैं, जिनको मायावती खुद देख रही हैं।









