भारतीय महिला टीम के बाद मेंस कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से दी मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय महिला कबड्डी टीम के बाद भारतीय मेंस टीम ने भी गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया। भारतीय मेंस टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने न केवल कबड्डी में अपना वर्चस्व कायम रखा है, बल्कि इस टूर्नामेंट में देश के लिए चौथा स्वर्ण पदक भी हासिल किया है।

पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और ताकत का प्रदर्शन किया, जिससे मजबूत मानी जाने वाली ईरानी टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। ईरान की टीम ने शुरुआती मिनटों में भारत को कड़ी चुनौती दी। इसी वजह से हाफ टाइम तक ईरान की टीम 18-17 से आगे थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने सही समय पर वापसी की।

भारत की ओर से रेडिंग में अर्जुन देशवाल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण अंक बटोरे, वहीं डिफेंस में सुमित और राहुल की जोड़ी ने विपक्षी रेडरों को टिकने नहीं दिया। हालांकि ईरान के स्टार खिलाड़ी शादलोई ने कुछ मौकों पर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस की रणनीति के आगे उनकी एक न चली। मैच के आखिरी छह मिनटों में भारत ने बढ़त बना ली, जिसे उन्होंने अंत तक बनाए रखा।

कबड्डी के दोनों वर्गों महिला और पुरुष में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या चार हो गई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial