नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस प्रत्याशी को सपोर्ट, उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कोलकाता: ममता बनर्जी को झटके पर झटका लग रहा है। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए जिसे अपना उम्मीदवार बनाया उसने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इससे नाराज ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। ममता ने कहा कि हम लड़ाई करेंगे, हम वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी राहुल जी से बात हुई है, अरविंद केजरीवाल जी से बात हुई है, हम झुकेंगे नहीं।

यह फैसला ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट (ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के अचानक अपना नामांकन वापस लेने के बाद आया है। संचिता प्रधान ने नामांकन वापस लेने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

ममता ने कहा कुछ दिनों में दिल्ली ढुलमुल हो जाएगा। तुम लोग रेडी हो जाओ, जल्द जाने के लिए, अब कांग्रेस को सपोर्ट दिया जाएगा। हमने पहले से से सोचा था कि नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, क्योंकि कांग्रेस का उम्मीदवार अच्छा है

ममता बनर्जी ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा, फिर NCP को तोड़ा, फिर थ्रेट किया सपोर्ट करने के लिए। काउंटिंग तो CISF, CRPF ने किया। हाइजैक किया गया। टीएमसी 29 साल पुरानी पार्टी है, उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने फिर हमारा बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिया। हमने सिंबल को लेकर सख्त विरोध किया है, हमें फिलहाल ये सिंबल दिया गया है। हम अपने पुराने सिंबल में वापस जाएंगे।

बता दें कि नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial