पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मायावती ने किया बड़ा ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी, नहीं करेंगी किसी से गठबंधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि बीएसपी पंजाब में भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह ही बिना किसी गठबंधन या समझौते के अकेले चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि अकेले चुनाव लड़ने पर पार्टी बेहतर नतीजे हासिल करेगी। पंजाब में पार्टी के संगठन और आधार को मजबूत करने के लिए लखनऊ में बीएसपी के सेंट्रल कैंप ऑफिस में एक अहम और लंबी समीक्षा बैठक हुई।इस बैठक में पंजाब के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी चुनावों की रणनीति पर बात करते हुए मायावती ने कहा, ‘अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर सिर्फ मेहनती और ईमानदार लोगों को चुनने पर खास जोर दिया जाना चाहिए।’

चुनावी गठबंधनों की वजह से बीएसपी को सीटों और वोट प्रतिशत, दोनों में नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और हमें इससे बचना चाहिए।

मायावती ने कहा कि ‘राज्य की जनता सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी जैसी पार्टियों के जन-विरोधी रवैये से दुखी और परेशान हैं। ऐसे हालात में जनता को गरीबी, बेरोजगारी आदि से राहत सिर्फ बीएसपी के माध्यम से ही मिल सकती है और वे आत्म-सम्मान के साथ ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की अंबेडकरवादी नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे।’

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial