अभिषेक बनर्जी की शिकायत पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने TMC के 20 बागी सांसदों को जारी किए नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने कल ही दिया था आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज बुधवार को TMC के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है।  नोटिस जारी करते हुए ओम बिरला ने इन सभी सांसदों से 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। बता दें, यह नोटिस तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी की उन याचिकाओं पर जारी किए गए हैं, जिनमें दल-बदल विरोधी कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी अभिषेक बनर्जी की इन याचिकाओं पर सुनवाई को तैयार हो गई है। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि यह मुद्दा नोटिस जारी करने का नहीं है, बल्कि यह तय करने का है कि कार्यवाही एक निश्चित सीमा के भीतर पूरी की जाए। टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ज्वाइन की थी। बनर्जी ने पार्टी की ओर से उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला लेने में हो रही देरी को चुनौती दी थी।

 मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने बनर्जी की याचिका पर 20 सांसदों को नोटिस जारी किया था। अभिषेक बनर्जी ने अपनी याचिका में कोर्ट से आग्रह किया था कि वह लोकसभा स्पीकर से कहें कि वे उनके पास लंबित अयोग्यता की याचिकाओं पर जल्द से जल्द फैसला लें।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ 18 जून को अलग-अलग अयोग्यता याचिकाएं दायर की थीं, जिनकी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी। TMC का तर्क है कि इन सांसदों ने पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया NCPI में जाने का फैसला किया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial