बीजेपी सांसद कंगना रनौत और बृजभूषण सिंह पर बोले रामदेव, ‘मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: योगगुरु रामदेव, फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों कंगना रनौत और बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु स्वामी रामदेव को लेकर टिप्पणी की थी। जिस पर पलटवार करते हुए रामदेव ने कहा मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। योगगुरु रामदेव ने कहा वो विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा स्वामी रामदेव क्या हैं यह पूरा देश जानता है उनका योगदान क्या है, यह भी पूरा देश जानता है।

बता दें बीते कुछ दिनों पहले बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जेनरेशन गटर वाला बयान दिया था। जिस पर बाबा रामदेव ने कंगना हमला किया था। तब रामदेव ने कहा था कंगना का ये बयान बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। जिसके बाद कंगना ने बाबा रामदेव पर पलटवार करते हुए जुबानी हमला किया था। तब कंगना ने फिर से रामदेव का जवाब दिया था।

वहीं, बृजभूषण शरण और बाबा रामदेव को लेकर भी जुबानी जंग चलती रहती है। स्वतंत्रता दिवस के दिन रामदेव ने कहा था देश में बहुत घपला हो रहा है, देश में नौकरियां बेची जा रही है। उन्होंने दोबारा आंदोलन की बात थी। जिस पर बृजभूषण शरण सिंह ने तंजिया लहजे में बाबा रामदेव पर हमला किया था।

स्वामी रामदेव ने कहा कि संन्यासी को गाली देना आजकल एक नया फैशन बन गया है। समाज में भेद की दीवारें खड़ी करना फैशन बन गया है। स्वामी रामदेव ने कहा यदि देश में किसान, युवा, ब्राह्मण और दलित किसी के साथ भी अन्याय हो रहा है, तो उन्हें आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज यदि देश में एससी और एसटी को गाली देना अपमान है तो एक ब्राह्मण को गाली देना भी अपमान ही है। देश में किसी को भी गाली देना संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial