पुणे में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम , कई शर्तों के साथ मिली मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र: पुणे में आज यानि शनिवार को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुलिस ने 30 शर्तों के साथ इस आयोजन को मंजूरी दे दी है। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोजकों पर 30 शर्तें लगाई गई हैं, जिसमें आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर या तस्वीरें लगाने पर सख्त रोक शामिल है।

यह छात्रों की गूंज का चौथा इवेंट है, जो विशेष रूप से छात्राओं और युवा महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित है।इससे पहले कोटा, देहरादून और प्रयागराज में इवेंट हो चुका है।

यह कार्यक्रम पुणे के AISSMS कॉलेज ग्राउंड में शाम 5:00 बजे शुरू होगा। राहुल गांधी छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और बराबरी जैसे अहम मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे और उनके विचार सुनेंगे।

कार्यक्रम के दौरान किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। पुलिस ने आयोजन स्थल पर फोटोग्राफी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है और आयोजकों को निर्देश दिया है कि पुलिस, चिकित्सा और अग्निशमन सेवाओं के लिए आपातकालीन पहुंच उपलब्ध रहे।

19 जुलाई को दिल्ली में हुई CWC बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 800 छोटे शहरों और कस्बों में होगा। राहुल गांधी इन शहरों और कस्बों में से कुछ जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial