राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला- चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? SIT रिपोर्ट से मिले संकेत, एसआईटी ने फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या:  राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट दी गई है। वहीं, ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र पर भी कोई आरोप तय नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है ।जांच कर रही SIT ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक चंपत राय और अनिल मिश्र को क्लीन चिट दी गई है। फाइनल रिपोर्ट में किन लोगों के नाम शामिल हैं, इसे लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक होने का इंतजार है।

मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। विवाद के बीच दोनों ने ट्रस्ट में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि यह रिपोर्ट, उस एसआईटी की है, जिसका गठन योगी सरकार ने किया था। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित दूसरी एसआईटी अभी मामले की जांच कर रही है।

SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी, जिसमें कई कड़ी सिफारिशें की गई थीं।  प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में 25 जून को आठ नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial