प्रयागराज में आठ अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। केपी ट्रस्ट ने कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी है। वहीं कांग्रेस प्रोग्राम करवाने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि कार्यक्रम तय समय पर ही होगा।
पवन खेड़ा ने बीजेपी पर कार्यक्रम में रुकावट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के नेता से डरे हुए हैं। इसलिए प्रोग्राम में रुकावट डालने की कोशिश कर रहे है।
वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम की बुकिंग रद्द होने पर कहा कि पता नहीं वो किस बात से डरे हुए हैं। पवन खेड़ा ने बीजेपी पर हमला करते हुए हुए कहा “भाजपा के लोग राहुल गांधी से डरते हैं। आप खुद देख सकते हैं, वे संसद के अंदर भी उनसे डरते हैं और बाहर भी। उन्हें डरने दीजिए। हम उन्हें बेचैन करते रहेंगे। वे संसद में राहुल गांधी का सामना भी नहीं करते और जब भी राहुल गांधी छात्रों की आवाज़ उठाने जाते हैं, तो वे हर बार मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करते हैं”।
राहुल गांधी के प्रोग्राम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम 8 अगस्त को हर हाल में आयोजित होगा।









