प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, संभालेंगे मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ मंजूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। प्रह्लाद जोशी अपने मंत्रालय के अलावा शिक्षा मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे।

 आज शनिवार को ही धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में सबकी नजर इस बार टिकी थी कि अब शिक्षा मंत्रालय कौन संभालेगा? लेकिन केंद्र सरकार ने यह अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी है। प्रह्लाद जोशी के पास फिहलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है।

कॉकरोच जनता पार्टी  ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा सभी मांगें मान लिए जाने के बाद 36 दिन से जारी अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial