नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद छात्रों को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा देश की शिक्षा व्यवस्था को बदलने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। साथ ही राहुल ने कहा कि आज छात्रों को बहुत बड़ी जीत मिली है। इसके अलावा राहुल ने कहा कि मेरी तरफ से छात्रों को जो भी समर्थन चाहिए, उसके लिए मैं तैयार हूं।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।इसके साथ ही, 20 जुलाई को छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान राहुल गांधी ने RSS पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ साल से इसपर कब्ज़ा किया जा रहा है। RSS ने दीमक बनकर एजुकेशन सिस्टम को खोखला कर दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की तबाही की निशानी थे और अच्छा हुआ कि वो हट गये । मगर अब शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे।









