पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए राहुल गांधी, पीएम आवास के बाहर गुस्से में दिखे राहुल, जबरन उठाकर ले गई पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पीएम आवास के बाहर जब राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आए तो वह अचानक सड़क पर लेट गए।

दिल्ली पुलिस के अफसरों ने राहुल गांधी से कहा कि वो जंतर-मंतर चले जाएं लेकिन राहुल गांधी नहीं माने और उन्होंने इनकार कर दिया। राहुल ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर से नहीं सुन रही, इसलिए यहां सरकार को सुनाने आए हैं।

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पीएम आवास के बाहर से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया।

पीएम आवास के आसपास का इलाका पूरा तरह खाली करा लिया गया है। हिरासत में लिए गए सारे नेताओं को फिलहाल छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial