कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी  के विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है । इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी।

दिल्ली पुलिस और DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपडेटेड रूट देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अहम मेट्रो स्टेशनों और संसद तक जाने वाले रास्तों पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। CRPF के जवानों को सेंट्रल दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों और संसद परिसर की ओर जाने वाली सड़कों पर तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की मदद की जा सके।

बंद किए गए 16 मेट्रो स्टेशनों के नाम 

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial