नई दिल्ली : जंतर- मंतर पर छात्रों के साथ हुई मारपीट पर सियासत गरमा गई है। आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।
राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन करने वालों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कई नेता मौजूद हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा, “हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष को बात नहीं करने दिया जाता।ये सदन उन्हीं युवाओं का है जिन पर सरकार लाठी चला रही है, आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। बच्चों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए।










