देहरादून- अमर मेहता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, दिया हर संभव मदद का भरोसा, कल हुई थी मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले अपनी पार्टी के दिवंगत नेता अमर मेहता के घर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए अपना दु:ख व्यक्त किया।राहुल गांधी ने अमर मेहता के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता मोहन काला और कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद के साथ ही कई पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे।

कल एक दुखद घटना घटी थी, जिसमें कांग्रेस के नेता अमर मेहता घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अमर मेहता का निधन हो गया था। आज शुक्रवार को राहुल गांधी जैसे ही देहरादून पहुंचे सबसे पहले उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात की और उनके घर पहुंच कर अमर मेहता को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial